धोनी की पत्नी साक्षी ने ऋतिक रोशन संग शेयर की अपनी पुरानी तस्वीर, हुई वायरल
पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी की पत्नी साक्षी ने वर्ष 2000-2006 के बीच की अपनी पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। इन तस्वीरों में से एक में वह ऐक्टर ऋतिक रोशन के साथ दिख रही हैं। यह तस्वीर साक्षी ने तब खिंचवाई थी जब ऋतिक 'क्रिश' फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।