inshorts

सचिन तेंदुलकर ने धोनी के IPL से संन्यास पर लिखा संदेश, कहा- आपने क्रिकेट को सर्वश्रेष्ठ दिया

पूर्व भारतीय दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी के IPL से संन्यास लेने के एलान के बाद सचिन तेंदुलकर ने उन्हें लेकर खास संदेश लिखा है। तेंदुलकर ने अपने संदेश में लिखा, "मुझे हमेशा से यकीन था कि आप कुछ खास करेंगे और आपने तो उम्मीद से कहीं ज़्यादा हासिल किया। आपने भारतीय क्रिकेट को अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है।"