धोनी ने पत्नी संग झारखंड विधानसभा चुनाव में किया मतदान, झलक पाने को बेताब दिखे लोग

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बुधवार को रांची (झारखंड) में मतदान किया। वह मतदान करने अपनी पत्नी साक्षी के साथ पहुंचे थे। सामने आए एक वीडियो में धोनी के मतदान केंद्र पर पहुंचते ही फैन्स उन्हें घेरते, चिल्लाते और उनकी एक झलक पाने को बेताब दिखे।