कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री पर कड़ा ऐतराज़ जताया है। उन्होंने कहा कि शास्त्री की 'औकात' भगवान कृष्ण के पैर की धूल के बराबर भी नहीं है। मसूद ने कहा कि सनातनी बड़े सीधे हैं और अपने भगवान का मज़ाक बर्दाश्त कर लेते हैं। उन्होंने भगवान राम को इमाम-ए-हिंद भी बताया।