अभिनेता धनुष और अभिनेत्री नयनतारा आपसी विवाद के बीच प्रोड्यूसर आकाश भास्करन की शादी में एक-दूसरे को इग्नोर करते दिखे। एक वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों हॉल में तो दिखे लेकिन उन्होंने बातचीत नहीं की। नयनतारा ने कहा था कि नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री में फिल्म का 3-सेकेंड का क्लिप इस्तेमाल करने पर धनुष ने उन्हें ₹10 करोड़ का नोटिस भेजा।