धनुष के ₹10 करोड़ के नोटिस के बाद नयनतारा के पति ने उड़ाया उनकी पुरानी स्पीच का मज़ाक

ऐक्ट्रेस नयनतारा को 3 सेकेंड के क्लिप इस्तेमाल करने पर ऐक्टर धनुष द्वारा ₹10 करोड़ का नोटिस भेजे जाने के बाद ऐक्ट्रेस के पति विग्नेश शिवन ने धनुष की पुरानी स्पीच का मज़ाक उड़ाया है। विग्नेश ने स्पीच को लेकर तंज़ कसते हुए लिखा, "मैं ईश्वर से सच्ची दुआ करता हूं कि लोग बदलें...और दूसरों की खुशी में खुशी ढूंढें।"