धनतेरस पर खरीदना है सोना? जानें इसे खरीदने के मॉर्डन तरीके
धनतेरस पर सोना खरीदने के अब कई मॉडर्न विकल्प उपलब्ध हैं। पारंपरिक ज्वेलरी और सिक्कों के अलावा डिजिटल गोल्ड, गोल्ड ईटीएफ, गोल्ड म्यूचुअल फंड्स और सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड्स जैसे विकल्पों को सोना खरीदने के लिए चुना जा सकता है। डिजिटल गोल्ड में अधिकांश प्लैटफॉर्म्स पर ₹100 से भी कम में निवेश शुरू किया जा सकता है।