धनतेरस पर यूपी की योगी सरकार ने 1.42 करोड़ बच्चों को स्कूलों में बंटा हलवा

धनतेरस पर उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को मध्याह्न भोजन के साथ हलवा परोसा गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की पीएम पोषण योजना के तहत 1.33 लाख से अधिक विद्यालयों में 1.42 करोड़ से अधिक विद्यार्थियों को हलवा दिया गया। पहले और तीसरे सप्ताह हलवा जबकि दूसरे, चौथे और पांचवें सप्ताह उपमा देने का प्रावधान है।

Load More