एमसीएक्स के डेटा के अनुसार, धनतेरस से पहले सोमवार को सुबह करीब 10 बजे स्पॉट गोल्ड की कीमत 0.48% गिरकर ₹77,622 प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं, 5 दिसंबर 2024 के लिए गोल्ड फ्यूचर्स की कीमत भी 0.42% लुढ़ककर ₹78,200 पर आ गई। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया लुढ़कने (फिलहाल 84.07) के कारण इसके दाम में अल्पकालिक गिरावट आई है।