धनबाद रैली में PM बोले- यहां भी गूंज रहा अब की बार 400 पार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को झारखंड के धनबाद में रैली को संबोधित किया। इस रैली में PM ने कहा कि यहां भी गूंज अब की बार 400 पार की सुनाई दे रही है। मोदी की गारंटी पर देश को पूरा भरोसा है। झारखंड की जनता धूप में खड़े होकर तप कर रही है और अपना प्यार बरसा रही है।