धनश्री वर्मा से तलाक की खबरों के बीच चहल ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, खामोशी का किया ज़िक्र

धनश्री वर्मा से तलाक की खबरों के बीच युजवेंद्र चहल ने क्रिप्टिक पोस्ट किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सुकरात का कोट शेयर किया जिसमें लिखा हुआ है कि 'खामोशी सबसे गहरी आवाज़ है, उनके लिए जो सारे शोर-शराबे से उठकर सुन सकते हैं'। इससे पहले भी चहल ने क्रिप्टिक पोस्ट में कड़ी मेहनत की बात की थी।