ईरान की IRGC के कमांडर मेजर जनरल अहमद वहीदी ने 'राष्ट्रीय एयरोस्पेस दिवस' पर कहा है कि कोई भी बाहरी धमकी या पश्चिमी प्रतिबंध ईरान के मिसाइल कार्यक्रम को नहीं रोक सकता है। उन्होंने स्वदेशी तकनीक और भूमिगत मिसाइल सुविधाओं का ज़िक्र कर कहा कि ईरानी सेना पहाड़ों और ज़मीन की गहराइयों में सैन्य-मिसाइल ताकत का निर्माण कर रही है।