inshorts

धमकियों के बीच दिलजीत दोसांझ का मुंबई कॉन्सर्ट, करिश्मा से राशा थडानी तक पहुंचे कई सेलेब्स

अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ ने 27 नवंबर को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में कॉन्सर्ट किया। इसमें करिश्मा कपूर, राशा थडानी, सुज़ैन खान और रजत बेदी के बेटे समेत कई सेलेब्स पहुंचे। सुरक्षा के लिए 500 से ज़्यादा पुलिसकर्मी, BDDS, डॉग स्क्वॉड और एंटी नारकोटिक्स सेल तैनात रहे। 26 नवंबर को कॉन्सर्ट पर बम हमले की ईमेल धमकी मिली थी।