दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर को होने वाले इंदौर (एमपी) कॉन्सर्ट को अभी प्रशासन की अंतिम मंज़ूरी नहीं मिली है। धमकियों के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की दोबारा समीक्षा शुरू की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 60-70 एंट्री पॉइंट पर टिकट जांच, ड्रोन निगरानी और विशेष स्थानों पर पुलिस तैनाती होगी। 14 नवंबर को गहन सुरक्षा निरीक्षण भी किया जाएगा।