शिवसेना सांसद संजय राउत ने शनिवार को कहा, "नारायण राणे धमकी दे रहे हैं कि उनके पास हमारी कुंडली है...धमकियां देना बंद करो...हमारे पास भी आपकी कुंडली है।" उन्होंने आगे कहा, "आप केंद्रीय मंत्री हो सकते हैं लेकिन यह महाराष्ट्र है। यह मत भूलना। हम आपके 'बाप' हैं और आप अच्छी तरह जानते हैं कि इसका क्या मतलब है।"