धर्मेंद्र के अस्पताल से लीक हुए वीडियो पर भड़के अमिताभ! नैतिकता और ज़िम्मेदारी पर उठाए सवाल
ऐक्टर अमिताभ बच्चन ने 89 वर्षीय अभिनेता धर्मेंद्र का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से चोरी-छिपे बनाए गए वीडियो के सामने आने पर कहा है, "कोई नैतिकता नहीं...कोई ज़िम्मेदारी की भावना नहीं...परेशान करने वाला और घिनौना।" वीडियो लीक होने के बाद धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल मीडिया पर भड़क गए थे। वीडियो बनाने वाला कर्मचारी गिरफ्तार हो गया था।