दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र 2004 से 2009 तक बीकानेर (राजस्थान) से बीजेपी सांसद रहे थे लेकिन अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद धर्मेंद्र ने कभी भी चुनाव नहीं लड़ा। उनके बेटे सनी देओल ने इसकी वजह बताते हुए कहा था कि पापा को राजनीति पसंद नहीं आई। धर्मेंद्र ने कहा था, "काम मैं करता था, क्रेडिट कोई और लेता था।"