धर्मेंद्र की करीब ₹450 करोड़ की संपत्ति का कौन होगा वारिस?

दिवंगत धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर से उनकी 4-संतानें हैं और दूसरी पत्नी हेमा मालिनी से 2-बेटियां हैं। वकील कमलेश कुमार मिश्रा के अनुसार, पहली शादी से तलाक लिए बिना दूसरी शादी अवैध होती है लेकिन उससे जन्मी संतानें वैध वारिस होती हैं। धर्मेंद्र की लगभग ₹400-450 करोड़ की संपत्ति है जिस पर उनकी सभी 6-संतानों का अधिकार होगा।