धर्मेंद्र की मां क्यों 'चुरा लेती थीं' उनके कपड़े? ऐक्टर ने खुद किया था खुलासा

दिग्गज ऐक्टर धर्मेंद्र ने एक बार बताया था कि उनकी मां उनके कपड़े ज़रूरतमंदों को दे देती थीं। उन्होंने बताया कि उनकी मां 'तुम इतने कपड़ों का क्या करोगे?' कहती थीं। उन्होंने बताया, "मैं सनी से 'मेरा पैंट कहां है?' पूछता था...तो वह बताता 'बीजी ले गईं'। जब मैं पंजाब में कहीं जाता तो लोग कहते 'पाजी आपका कोट है'।"