'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले के दौरान दिवंगत ऐक्टर धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते हुए शो के होस्ट सलमान खान रो पड़े। सलमान ने कहा, "उनका निधन मेरे पिता के जन्मदिन पर हुआ और धरम जी और मेरी मां का जन्मदिन भी एक ही दिन (8 दिसंबर) को है।" इस दौरान सलमान बहुत मुश्किल से कुछ बोल पाए।