अभिनेता धर्मेंद्र ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने बेटों सनी देओल और बॉबी देओल के साथ 'अनदेखी' तस्वीर शेयर की है और इस पर धर्मेंद्र के पोते करन देओल ने कहा, "बड़े पापा, आपको बहुत प्यार करते हैं।" यह तस्वीर असल में इंस्टाग्राम पर धर्मेंद्र के एक फैन ने शेयर की थी जिसमें लिखा हुआ है, "इस तस्वीर में कौन-कौन है...बताओ।"