ऐक्ट्रेस सागरिका घाटगे ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर ज़हीर खान से शादी के फैसले पर अपने माता-पिता की प्रतिक्रिया को लेकर कहा है, "मेरे माता-पिता खुले विचारों के हैं...इस बारे में आसपास के लोग ज़्यादा बातें कर रहे थे।" उन्होंने कहा कि 2016 में युवराज सिंह की शादी के दौरान उन्होंने अपने परिवार को ज़हीर के बारे में बताया था।