वीएचपी के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा है कि अपना धर्म छोड़कर दूसरा धर्म अपनाने वाले अनुसूचित जनजाति के लोगों को आरक्षण का लाभ मिलना बंद होना चाहिए। उन्होंने कहा, अगर ज़रूरी हो तो संविधान या कानून में इसे लेकर उचित संशोधन किया जाना चाहिए।" वीएचपी 20 से 31 दिसंबर तक धर्मांतरण के खिलाफ अभियान चलाएगी।