धर्मनिरपेक्षता हमारे लिए राजनीतिक समझौता नहीं, संवैधानिक व राष्ट्रीय ज़िम्मेदारी है: नकवी

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के अनुसार, "बीजेपी के लिए धर्मनिरपेक्षता राजनीतिक समझौता नहीं बल्कि संवैधानिक व राष्ट्रीय ज़िम्मेदारी है।" उन्होंने कहा, "सरकार की आवासीय परियोजना से लाभान्वित 2 करोड़ लोगों में से 31% और किसान सम्मान निधि प्राप्त 12 करोड़ किसानों में से 33% अल्पसंख्यक हैं।" बकौल नकवी, कुछ लोगों ने धर्मनिरपेक्षता केवल राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल की।