धर्मांतरण नहीं किया है: ईसाई धर्म स्वीकारने के वायरल वीडियो पर ऐक्ट्रेस रागिनी खन्ना

टीवी ऐक्ट्रेस रागिनी खन्ना ने ईसाई धर्म अपनाने के अपने वायरल वीडियो को लेकर कहा है कि उन्होंने धर्म परिवर्तन नहीं किया है। रागिनी ने कहा, "सभी धर्मों का सम्मान करती हूं। मेरे लिए इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है और वही हमेशा रहेगा।" रागिनी ने बताया कि उन्होंने अपनी एक फैन द्वारा बनाए गए वीडियो को रीपोस्ट कर दिया था।