धर्मेंद्र ने फोटो ट्वीट कर की डिलीट, यूज़र के 'पैर को क्या हुआ' सवाल पर कहा- टखना हुआ फ्रैक्चर
अभिनेता धर्मेंद्र ने हाल ही में 'X' पर अपनी तस्वीर शेयर कर लिखा, "आधी रात हो गई है, नींद आती नहीं…भूख लग जाती है।" हालांकि, उन्होंने बाद में तस्वीर डिलीट कर दी। वहीं, धर्मेंद्र ने एक फैन के 'सर, आपके पैर को क्या हुआ' सवाल पर कहा, "मेरा टखना फ्रैक्चर हो गया...आप सबकी दुआओं से जल्दी ठीक हो जाऊंगा।"