अभिनेता धर्मेंद्र ने अपनी पहली कार (काले रंग की फिएट) का एक वीडियो शेयर कर बताया है कि उन्होंने इसे ₹18,000 में खरीदा था। वीडियो में वह बोल रहे हैं, "उन दिनों ₹18,000 बहुत बड़ी रकम थी...मैंने इसे अच्छी तरह संभाल कर रखा है।" धर्मेंद्र ने इसके कैप्शन में लिखा है, "मेरी पहली कार...मेरे दिल के बहुत करीब है।"