'द बिग पिक्चर' शो में आए अभिनेता सलमान खान ने कहा है कि उन्होंने हमेशा अभिनेता धर्मेंद्र को फॉलो किया है। उन्होंने कहा, "वह (धर्मेंद्र) मासूमियत और मर्दानगी के साथ सबसे खूबसूरत दिखने वाले पुरुष हैं।" सलमान की इस बात पर शो के मेज़बान रणवीर सिंह ने धर्मेंद्र को 'माचो मैन' कहते हुए उनकी मिमिक्री की।