धान खरीद के मुद्दे पर तेलंगाना सीएम ने दिल्ली में दिया धरना, कहा- किसान सरकार भी गिरा सकते

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने सोमवार को धान खरीद के मुद्दे को लेकर नई दिल्ली में धरना दिया। उन्होंने कहा, "मैं प्रधानमंत्री को चेतावनी दे रहा हूं...किसानों के साथ खिलवाड़ न करें...इतिहास गवाह है...जब-जब किसान रोया है...सरकार की सत्ता चली जाती है।" बकौल राव, "केंद्र 24 घंटे में बताए कि वह राज्य से धान खरीदेगी या नहीं।"