धार्मिक भावनाएं आहत करने को लेकर अजय देवगन की 'थैंक गॉड' के खिलाफ यूपी में केस दर्ज

ऐक्टर अजय देवगन की आगामी फिल्म 'थैंक गॉड' के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने को लेकर उत्तर प्रदेश के जौनपुर में केस दर्ज किया गया है। दरअसल, इस फिल्म में अजय हिंदू देवता चित्रगुप्त का किरदार निभा रहे हैं। गौरतलब है, इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित 'थैंक गॉड' में अजय समेत ऐक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह भी नज़र आएंगी।