धीरूभाई अंबानी की जयंती पर टीना अंबानी ने किया उन्हें याद, कहा- वह दयालु इंसान थे

अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी ने ससुर धीरूभाई अंबानी की जयंती पर उनके साथ तस्वीर शेयर कर लिखा है, "धीरूभाई…न सिर्फ क्रांतिकारी शख्स थे…बल्कि सबसे दयालु, विनम्र और उदार लोगों में से एक थे।" उन्होंने लिखा, "पापा ने हम सभी को अपना समय, विशेषज्ञता, धैर्य और सीख दी…जिसने हमें बेहतर...अधिक जागरूक और हमारे आसपास की दुनिया के अनुरूप बनाया।"