धीरे-धीरे कीमतें बढ़ाना है, हद से गुज़र जाना है: पेट्रोल-डीज़ल पर सुरजेवाला ने शेयर किया मीम

कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने 9 दिनों में 8वीं बार पेट्रोल और डीज़ल के दाम बढ़ने को लेकर 'धीरे-धीरे कीमतें बढ़ाना है, हद से गुज़र जाना है' वाला मीम ट्वीट किया है। सुरजेवाला ने कहा, "हर रोज़ सुबह की 'वसूली और लूट' जारी, हर रोज़ महंगाई का 'गुरिल्ला हमला' जारी, कब रुकेगी यह रोज़ सुबह-सुबह की 'पॉकेटमारी'?"