'धूम अगेन' की शूटिंग 26 घंटे की थी, खत्म होते ही ढेर सारे चॉकलेट व जंक फूड मंगाया था: ऋतिक
अभिनेता ऋतिक रोशन ने कहा है कि उन्होंने 'धूम अगेन' गाने की शूटिंग सुबह 9 बजे से लेकर अगली सुबह 10-11 बजे तक की थी। उन्होंने कहा, "मुझे गाने में फिट दिखना था इसलिए मैंने भोजन-पानी लेना कम कर दिया था। जैसे ही गाने की शूटिंग खत्म हुई तो मैंने अपने लिए ढेर सारे चॉकलेट व जंक फूड मंगाया था।"