धोखाधड़ी मामले में ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी को मिली ज़मानत

मुंबई के एक कोर्ट ने मंगलवार को ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी को धोखाधड़ी के एक मामले में ज़मानत दे दी। कोर्ट ने सुनंदा के खिलाफ पिछली सुनवाई में पेश नहीं होने के लिए जारी किए गए ज़मानती वॉरंट को भी रद्द कर दिया है। दरअसल, सुनंदा शेट्टी के खिलाफ ₹21 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज है।