ना रिटायर होऊंगा ना होने दूंगा, अपनी बारी आई तो नियम बदल दिए: RSS प्रमुख पर अखिलेश
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के 'मैंने कभी नहीं कहा कि मैं रिटायर होऊंगा या किसी को रिटायर हो जाना चाहिए' बयान पर तंज़ कसा है। अखिलेश ने X पर लिखा, "ना रिटायर होऊंगा, ना होने दूंगा...जब अपनी बारी आई तो नियम बदल दिए…यह दोहरापन अच्छा नहीं।" बकौल अखिलेश, विश्वास खोने वाले राज खो देते हैं।