नोएडा के मॉल में बीच में रुका 'धुरंधर 2' का शो, दर्शकों के हंगामे के बाद बुलानी पड़ी पुलिस

नोएडा के डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया में बुधवार को 'धुरंधर: द रिवेंज' के पेड प्रिव्यू के दौरान इंटरवल के बाद फिल्म शुरू नहीं होने पर अफरा-तफरी मच गई। सैकड़ों दर्शकों ने बाहर जाने से इनकार करते हुए हंगामा शुरू कर दिया जिसके बाद स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को बुलाना पड़ा। बकौल रिपोर्ट्स, तकनीकी खराबी के कारण यह समस्या हुई थी।