अमेरिका में खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साज़िश मामले में आरोपी भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता ने अमेरिकी अदालत के जज को पत्र लिखकर माफी मांगी है। TOI के अनुसार, निखिल ने कहा, "मैंने मानसिक संतुलन खो दिया था...काश 2023 में लौट पाता और अपनी गलतियां सुधार पाता।" उन्होंने पत्र में संकेत दिया कि पन्नू की हत्या की साज़िश उन्होंने अकेले रची थी।