नागा चैतन्य ने कहा- समांथा भी बढ़ चुकी हैं आगे, बोले- मेरे साथ अपराधी जैसा बर्ताव क्यों?

अभिनेता नागा चैतन्य ने कहा है कि तलाक के बाद ऐक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु भी जीवन में आगे बढ़ चुकी हैं और वह समझ नहीं पाते कि उनके (नागा) साथ अपराधी जैसा बर्ताव क्यों होता है। उन्होंने कहा, "हम कुछ कारणों से अलग होना चाहते थे और...एक-दूसरे का सम्मान करते हैं।" नागा ने ऐक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला से शादी की है।