नागालैंड में ज़हरीली शराब पीने से 19 लोगों की हुई मौत
नागालैंड के मोकोकचुंग और तुएनसांग ज़िलों में 2 दिनों में ज़हरीली शराब पीने से 19 लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने कहा कि जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित की गई है। बकौल पुलिस, कई जगह छापेमारी की गई और 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान करीब 3,000 बोतल शराब भी ज़ब्त हुई है।