महाराष्ट्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नाना पटोले ने नागपुर में हुई हिंसा पर कहा है, "हिंसा के पीछे महाराष्ट्र सरकार का हाथ है।" उन्होंने कहा, "अगर राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस घटना को पूर्व नियोजित कहते हैं तो स्पष्ट है कि यह सरकार और पुलिस की विफलता है।" शिवसेना (यूबीटी) ने भी हिंसा को लेकर सरकार की आलोचना की है।