नागपुर स्नातक चुनाव का प्रचार खत्म, 23 अक्टूबर को होगी वोटिंग

महाराष्ट्र में नागपुर संभागीय स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार थम गया है। 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और 27 को मतगणना होगी। इस चुनाव में 38 उम्मीदवार मैदान में हैं जिनमें कांग्रेस के अभिजीत वंजारी और बीजेपी के सुधाकर कोहाले प्रमुख हैं। 6 ज़िलों में 2,55,581 मतदाता पंजीकृत हैं।

Load More