नागपुर हिंसा में हुए नुकसान की भरपाई दंगाइयों से की जाएगी: महाराष्ट्र सीएम फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि नागपुर हिंसा के दौरान क्षतिग्रस्त हुई संपत्तियों की कीमत दंगाइयों से वसूली जाएगी और भुगतान न करने पर उनकी संपत्तियों को ज़ब्त कर बेचा जाएगा। उन्होंने कहा है, "मेरी सरकार तब तक चैन से नहीं बैठेगी, जब तक पुलिस पर हमला करने वाले तत्वों का पता नहीं चल जाता है।"