नेटफ्लिक्स पर दुनियाभर में 12 करोड़ लोगों ने जेक पॉल और माइक टायसन की फाइट देखी जिसके कारण ओटीटी प्लैटफॉर्म क्रैश हो गया है। इसका असर लाइव स्ट्रीमिंग पर पड़ा जबकि कई यूज़र्स ने पूरे ऐप और वेबसाइट में दिक्कत होने की शिकायत की। इसके अलावा फाइट से पहले भी कई यूज़र्स ने नेटफ्लिक्स डाउन रहने की बात कही।