ओटीटी प्लैटफॉर्म नेटफ्लिक्स अब अपने टीवी ऐप पर गेम खेलने की सुविधा पेश कर रहा है। इस नई सुविधा के तहत लोग अपने दोस्तों व परिवार के साथ टीवी पर गेम्स खेल सकते हैं। वहीं, नेटफ्लिक्स की तरफ से टीवी पर उपलब्ध गेम्स में बोगल पार्टी, पिक्शनरी: गेम नाइट, टेट्रिस टाइम वॉर्प और लेगो पार्टी शामिल हैं।