inshorts

पाकिस्तान पहुंचा नेटफ्लिक्स, फवाद खान और हानिया आमिर को लेकर बनाई सीरीज

नेटफ्लिक्स की पहली पाकिस्तानी सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' 4 दिसंबर को रिलीज होगी। फवाद खान, हानिया आमिर और माहिरा खान लीड रोल में हैं। फरहत इश्तियाक के उपन्यास पर आधारित यह सीरीज नेटफ्लिक्स इंडिया की सूची में है, लेकिन भारत में स्ट्रीमिंग की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई, क्योंकि सरकार ने पाकिस्तानी कंटेंट बैन किया है।