देश के अगले सीजेआई जस्टिस बीआर गवई सुप्रीम कोर्ट के 2023 के उस फैसले का हिस्सा थे जिसने ₹500 व ₹1,000 के नोट बंद करने के केंद्र के फैसले को बरकरार रखा था। वह जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 खत्म करने के फैसले को बरकरार रखने वाली बेंच और राजनीतिक फंडिंग के लिए इलेक्टोरल बॉन्ड योजना रद्द करने वाली बेंच में थे।