नीता अंबानी के ड्रैगनफ्लाई डिज़ाइन वाले ब्रोच में क्या खास है जिसे बनाने में लगे 10 साल?
नीता अंबानी का ड्रैगनफ्लाई डिज़ाइन वाला ब्रोच पहने तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'सोअरिंग स्पिरिट' नाम के इस ब्रोच की कीमत ₹12-15 करोड़ है जिसे ज्वेलरी आर्टिस्ट वालेस चान ने बनाने में 10 साल लगाए। इसमें 17.67 कैरेट का त्सवोराइट गार्नेट, हीरे, रूबी, गुलाबी नीलम और टाइटेनियम इस्तेमाल किए गए हैं।