नीता अंबानी ने दशहरा पर सिंगर फाल्गुनी पाठक के साथ किया गरबा, वीडियो आया सामने

रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने गुरुवार को दशहरे पर मुंबई स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में सिंगर फाल्गुनी पाठक संग गरबा किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस दौरान उन्होंने कहा, "जब मैं छोटी थी तो नवरात्रि की नौ रातें नाचती रहती थी। इससे मेरी जवानी की कई खूबसूरत यादें ताजा हो जाती हैं।"