रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी से हार्वर्ड इंडिया कॉन्फ्रेंस में पूछा गया कि वह अभिनेता रणबीर कपूर और रणवीर सिंह में से किसे चुनेंगी। इस पर उन्होंने कहा, "रणबीर...क्योंकि मेरा बेटा आकाश बहुत खुश होगा...वह उनका सबसे अच्छा दोस्त है।" वहीं, वह 'रणबीर और बिल गेट्स में से किसके साथ डिनर करना चाहेंगी' सवाल पर नीता ने कहा, "रणबीर"।