नितांशी गोयल ने आलिया, कटरीना को पछाड़कर जीता IIFA बेस्ट ऐक्ट्रेस का अवॉर्ड; हुईं भावुक
किरण राव के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज़' के लिए 17-वर्षीय ऐक्ट्रेस नितांशी गोयल ने आईफा में बेस्ट ऐक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता और अवॉर्ड लेते समय वह भावुक हो गईं। उन्होंने आलिया भट्ट, कटरीना कैफ, श्रद्धा कपूर, यामी गौतम को पछाड़कर यह उपलब्धि हासिल की जिन्हें क्रमशः 'जिगरा', 'मेरी क्रिसमस', 'स्त्री-2' और आर्टिकल-370 के लिए नॉमिनेट किया गया था।